महोबा। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
हादसे में 3 लोगों की मौत
यह पूरा मामला जिले के बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग का है। जहां, सुगिरा गांव निवासी उमेश अपने चाचा बाबू बाल्मीकि और भाई साजन के साथ बाइक से अपने भांजे के मंडप कार्यक्रम में शामिल होने के जा रहे थे। तभी मिशन स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: पश्चिम बंगाल में योगी फैक्टर, जहां किया प्रचार, वहां विपक्षी क्लीन बोल्ड, 22 में 19 सीट पर जीत
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइकों की स्पीड 90 से 100 किमी प्रतिघंटा थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

