Houthi Attacks On Saudi Arabia: सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई और भी विध्वंसक स्थिति में पहुंच गया है। सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों ने कोहराम मचाकर रखा हुआ है। हूती विद्रोही ताबड़तोड़ अटैक से मुसलमानों के पवित्र देश को हिला डाला है। स्थिति ये आ गई है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed bin Salman Al Saud) को अपनी जान बचाने के लिए बंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को भारी सुरक्षा वाले बंकरों में छिपाया गया है। साथ ही लगातार लोकेशन बदल रहे हैं। वहीं सऊदी ने मिसाइल और ड्रोन से जुड़ी जानकारी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हैरानी की बात ये है कि सऊदी अरब में मौजूद अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम हूतियों के हमलों को रोक नहीं पा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने उनकी गतिविधियों से परिचित अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते संघर्ष और सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इधर सऊदी में हूती विद्रोहियों ने हमले तेज कर दिए हैं. किंग खालिद एयरपोर्ट पर हुए घातक हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 300 से ज्यादा घायल हुए हैं। हूतियों ने और हमलों की चेतावनी दी है। हूती के हमलों की वजह से न सिर्फ रियाद एयरपोर्ट पर बल्कि उड़ानों पर भी खतरा पैदा हो गया है। एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद है। 362 फ्लाइट्स रद्द हो गई है। तमाम देशों ने सऊदी अरब में अपनी उड़ानों को भेजना बंद कर दिया है। हूती सिर्फ रियाद एयरपोर्ट को ही टारगेट नहीं कर रहा है, बल्कि सऊदी अरब के दूसरे एयरपोर्ट और शहरों पर हमले कर रहा है।

रियाद एयरपोर्ट पर पिछले 6 दिनों से हर दिन हमला

हूती रियाद एयरपोर्ट पर पिछले 6 दिनों तक लगातार हमले कर रहा है। अब उसके हमले न सिर्फ तेज हो गए हैं। सऊदी अरब हूती की मिसाइलों और ड्रोन को रोक नहीं पा रहा है। 7 अक्टूबर को हूती ने रियाद एयरपोर्ट पर हमला किया। इसमें 3 लोगों की जान गई थी। 8 अक्टूबर के हमले में भी 3 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए थे। हूती ने रियाद एयरपोर्ट पर 10 अक्टूबर को सबसे बड़ा हमला किया था। मिसाइल विस्फोट की वजह से 12 लोगों की जान गई थी।11 अक्टूबर को हूती ने रियाद एयरपोर्ट पर फिर से धमाका किया था। इस हमले में 1 शख्स की मौत हुई थी और 11 लोग घायल हो गए थे। यानी इन चार हमलों में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 350 से ज्यादा लोग घायल हैं।

मिसाइल और ड्रोन हमले से जुड़ी जानकारी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई

इस बीच सऊदी अरब ने छह भाषाओं में एक संदेश जारी किया है। सऊदी ने साफ कहा है कि अगर कोई मिसाइल और ड्रोन को रोकने, उनके गिरने की जगहों से जुड़ी जानकारी की फिल्मिंग या उसे शेयर करेंगे तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तारी भी हो सकती है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m