Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (12 अक्टूबर 2026) की खबरों में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में SIR रद्द करने की याचिका दायर की; कैंसर की दवाओं पर 30% से ज्यादा मुनाफे पर रोक; राहुल गांधी का बड़ा दावा- सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में; CJP ने दिल्ली पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम प्रमुख रहा।

1. राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में SIR रद्द करने की याचिका दायर की

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राहुल गांधी की ओर से दायर याचिका आधिकारिक रूप से रजिस्टर हो गई है। इसके बाद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकल गए हैं. उनके साथ अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे. याचिका में SIR कराने के फैसले को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है. साथ ही, याचिका में SIR की प्रक्रिया को ECI की ओर से शक्तियों के गलत इस्तेमाल के तौर पर देखते हुए इसकी कानूनी वैधता पर विचार करने की मांग की गई है.

पढ़े पूरी खबर……..

2. कैंसर की दवाओं पर 30% से ज्यादा मुनाफे पर रोक

Cancer Medicine Price: कैंसर की दवाओं की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह चुनिंदा कैंसर-रोधी दवाओं पर 30 प्रतिशत ट्रेड मार्जिन की सीमा लागू करेगी। इसका उद्देश्य दवाओं की कीमतों में अत्यधिक बढ़ोतरी रोकना और मरीजों को उचित कीमत पर इलाज उपलब्ध कराना है। सरकार के इस फैसले से कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च कम होने की उम्मीद है।

पढ़े पूरी खबर……..

3. राहुल गांधी का बड़ा दावा- सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर याचिका दायर करने की तैयारी में हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैनाती को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

पढ़े पूरी खबर……..

4. ; CJP ने दिल्ली पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

CJP ने दिल्ली पुलिस को एक तीखी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अगले 24 घंटे के भीतर कोई तारीख तय करे, वरना CJP विरोध प्रदर्शन का एक और आह्वान करेगा. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को लेकर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है. सीजेपी ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख तय करने की मांग करने का ऐलान किया है.

पढ़े पूरी खबर……..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरें……

सोने-चांदी के भाव में शुरुआती तेजी के बाद गिरावटः सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शुरुआती तेजी के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं पर भी पड़ रहा है। सोमवार सुबह क्रूड ऑयल की कीमतों में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। (पूरी खबर पढ़े)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, इन नियुक्तियों का प्रभाव संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने की तारीख से लागू होगा। इस फेरबदल के तहत ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। (पूरी खबर पढ़े)

ट्रंप के बयान पर यूक्रेन का पलटवारः यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि राष्ट्रपति को चुनने का अधिकार यूक्रेन के लोगों के पास है. यह जवाब उस सवाल का है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि ‘अब यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुन लेना चाहिए’. यूक्रेन रूस से शांति समझौता नहीं करना चाहता.’ इस बीच, ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच ऊर्जा ठिकानों पर सीजफायर का ऐलान किया है. (पूरी खबर पढे)

रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला अर्थशास्त्र का नोबेलः Nobel Prize in Economics 2026: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2026 का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्रियों रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को देने की घोषणा की गई है। दोनों को आर्थिक मॉडल विकसित करने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी रिसर्च से यह समझने में मदद मिलती है कि मंदी, महंगाई और बेरोजगारी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सरकारें और केंद्रीय बैंक बेहतर नीतियां कैसे बना सकते हैं। पुरस्कार के तहत दोनों अर्थशास्त्रियों को कुल 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर की राशि बराबर बांटी जाएगी। (पूरी खबर पढ़े)

अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना-प्रदर्शनः दिल्ली में धरना-प्रदर्शन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी की सिफारिश पर जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान तय किए हैं। इस फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा। (पूरी खबर पढ़े)

जियो-BP ने पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा कियाः रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी वाली कंपनी जियो-BP ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा किया है। इस साल कंपनी ने पहली बार कीमतों में बढ़ोतरी की है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं। (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m