यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि राष्ट्रपति को चुनने का अधिकार यूक्रेन के लोगों के पास है. यह जवाब उस सवाल का है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि ‘अब यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुन लेना चाहिए’. यूक्रेन रूस से शांति समझौता नहीं करना चाहता.’ इस बीच, ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच ऊर्जा ठिकानों पर सीजफायर का ऐलान किया है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि वह 60 दिनों के सीजफायर के बाद चुनाव करवाने के लिए तैयार हैं. इन चुनावों के लिए रूस और यूक्रेन के बीच में 60 दिनों का पूर्ण सीजफायर होना चाहिए.

यूक्रेन के विदेश मंत्री  एंड्री सिबिहा ने कहा कि जेलेंस्की देश की आजादी के लिए युद्ध लड़ रहे हैं. उन्हें जनता का समर्थन हासिल है.

दरअसल, ट्रंप ने शनिवार को जेलेंस्की पर अमेरिका में डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए भी आरोप लगाया था. उनका कहना है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति युद्ध खत्म करने के लिए कई समझौते कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

ट्रंप के बयान के बीच जेलेंस्की ने रूस के सामने भी एक शर्त रखी. उन्होंने कहा कि अगर रूस यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोक देता है, तो यूक्रेन भी रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने के लिए तैयार है.

बताते चले कि हाल में डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की घोषणा की है कि रूस और यूक्रेन के बीच में एनर्जी सीजफायर हो चुका है. इसका मतलब है कि अब यूक्रेन, रूस की रिफाइनरियों पर हमला नहीं करेगा, वहीं रूस भी यूक्रेन के बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना नहीं बनाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m