CJP ने दिल्ली पुलिस को एक तीखी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अगले 24 घंटे के भीतर कोई तारीख तय करे, वरना CJP विरोध प्रदर्शन का एक और आह्वान करेगा. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को लेकर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है. सीजेपी ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख तय करने की मांग करने का ऐलान किया है.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा. CJP ने कहा कि दिल्ली पुलिस हमें 24 घंटे में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख दे.
CJP ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे के भीतर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख तय करने की चेतावनी दी है, अन्यथा वे खुद नए विरोध की घोषणा करेंगे. सोमवार को CJP के नेता संसद मार्ग थाने जाएंगे. रिहाई के बाद CJP नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आशुतोष रांका बोले- देश में जंग जैसे हालात बना दिए गए हैं. ये प्रदर्शन जारी रहेगा.
CJP नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे, सौरभ दास और अन्य सीजेपी नेता सोमवार को सुबह 10 बजे संसद मार्ग थाने पहुंचेंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने के लिए अनुमति और तारीख की मांग करेंगे.
उधर दीपके दादी के निधन के बाद रविवार को नागपुर वापस चले गए। एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने कहा कि, हमें चाहे 100 बार जेल में डाल दो, हम डरने वाले नहीं हैं.
CJP मुख्य रूप से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष तीव्र संशोधन (एसआईआर) को रोकने की मांग को लेकर मुखर है. संगठन का कहना है कि वे अपने लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के तहत विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.
उधर दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जैसे ही दिल्ली पुलिस के पास अभिजीत दीपके के दादी के निधन की खबर पहुंची. ये दुखद समाचार पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस उनके पास गई और हर प्रकार की मदद के लिए उनसे पूछा गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

