Humayun Kabir Scared of Cm Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी से हुमायूं कबीर डर गए हैं। बंगाल पब्लिक सेफ्टी बिल-2026 (Bengal Public Safety Bill, 2026) पास के दौरान विधानसभा में बंगाल सीएम ने सीधे AJUP नेता हुमायूं कबीर को सख्त चेतावनी दी थी। सीएम शुभेंदु ने हुमायूं कबीर पर भड़काऊ भाषण देने और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही संकेत दिया कि विधायक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम शुभेंदु की सख्त चेतावनी के बाद कार्रवाई के डर से हुमायूं कबीर अब सफाई दे रहे हैं।
AJUP नेता हुमायूं कबीर ने कहा कि मैंने गुंडों के खिलाफ बहुत कुछ बोला है। ये सब नई बीजेपी बन गई है। बीजेपी की जीत के बाद जो लोग दूसरी पार्टियों से आए हैं और गुंडागर्दी करने की कोशिश कर रहे हैं, मैंने उनके खिलाफ बोला है। मैंने मुख्यमंत्री या सुवेंदु अधिकारी जी के खिलाफ कुछ नहीं कहा है।
हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि अगर उनके बयान को लेकर उन्हें जेल भेजने की कोशिश की जाती है, तो वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हुमायूं ने कहा कि गर इस बार कोई मुझे इसके लिए जेल भेजेगा, तो मैं लड़ूंगा।
बता दें कि बंगाल में गुंडाराज खत्म करने को लेकर 29 जून को विधानसभा में बंगाल की बीजेपी सरकार ने विवादित ‘द वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल- 2026’ को विधानसभा में पास करवाया। वोटिंग के दौरान बिल के पक्ष में 176 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में सिर्फ 41 वोट आए। 20 विधायक अनुपस्थित रहे। बिल में दंगों, हिंसा और एंटी-सोशल एक्टिविटीज पर रोक लगाने के लिए कड़े प्रावधान हैं।
बिल पर चर्चा के दौरान सीएम शुभेंदु अधिकारी अलग रूप देखने को मिला। बिल पर चर्चा के दौरान सीएम शुभेंदु ने विधानसभा में खड़े होकर विधायक हुमायूं कबीर को खुली चेतावनी दी। उन्होंने नवदा के विधायक हुमायूं कबीर पर भड़काऊ भाषण देने और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही संकेत दिया कि विधायक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सौकत मोल्ला ने WhatsApp या फोन पर माफी मांगी। मैंने कहा कि मैं माफी देने वाला कोई नहीं होता और नवदा के इस MLA को भी बख्शा नहीं जाएगा। विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हुमायूं कबीर के दो विवादित भाषणों के हिस्से हू-बहू पढ़े और कहा कि राज्य सरकार अब गुंडाराज को बर्दाश्त नहीं करेगी। कबीर के हालिया बयानों पर हमला करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, इस पर ध्यान से सोचें- यह उनका आखिरी भाषण हो सकता है।
शुभेंदु की चेतावनी के बाद हुमायूं कबीर पर बंगाल पुलिस का एक्शन, दो आयोजक गिरफ्तार
सीएम शुभेंदु की चेतावनी के बाद हुमायूं कबीर पर बंगाल पुलिस का एक्शन भी शुरू हो गया है। ख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी के 24 घंटे के भीतर बंगाल पुलिस ने हुमायूं कबीर के खिलाफ ‘कार्रवाई’ शुरू कर दी है। मवार रात को छापेमारी में हुमायूं की बैठक के तीन आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार की रात में रेजिनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने लोकनाथपुर गांव निवासी अमीनुल शेख और काशीपुर इलाके के रहने वाले गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार किया। हुमायूं कबीर ने कथित तौर पर उस मंच पर भड़काऊ भाषण दिया था। गिरफ्तार किए गए अमीनुल ने उस बैठक के लिए पुलिस स्टेशन से अनुमति ली थी। बाद में शक्तिपुर पुलिस थाना क्षेत्र से अनीसुर रहमान नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

