संदीप शर्मा, विदिशा। जिले के ग्राम चिडोरिया पड़रात में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘आग नहीं लगा सकते तो राजनीति से सन्यास ले लो’, विक्रांत भूरिया का बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं-नेताओं को दो टूक

जानकारी के अनुसार ग्राम चिडोरिया पड़रात निवासी सुरेश दांगी का परिवार के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि हार्वेस्टर ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद सुरेश दांगी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के कुछ समय बाद उनकी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़ें: ओंकारेश्वर में नाविकों ने बचाई तीन जिंदगी: नदी में डूब रहे मां-बेटे और बेटी को बचाया, रेस्क्यू का LIVE वीडियो आया सामने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पति-पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m