बागपत। जिले से एक सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां पत्नी और उसके माता-पिता की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने बताया कि दो महीने पहले उसकी पत्नी अपने मायके चली गई और बुलाने के बाद भी नहीं आई। अब रुपये नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही थी। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।
पत्नी को ठहराया मौत का जिम्मेदार
यह पूरा मामला जिले के लुहारी गांव का है। जहां के किसान मोहित (30) ने अपनी पत्नि खुशी व उसकी फैमिली पर टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया। उसकी शादी गत वर्ष नवम्बर माह मे हुई थीं। अब उसकी पत्नि खुशी,पत्नि के भाई आकाश बालियान व खुशी की माँ पिंकी निवासी मुज़फ्फरनगर को आत्महत्या का जिम्मेदार मानते हुए तहरीर दी गई है।
READ MORE: ‘वो क्या करेंगे दूध का दूध और पानी का पानी…’, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- लालच ने मार दिया है, उनकी आंख का पानी
मोहित की जेब में मिले सुसाइड नोट में शादी से लेकर आत्महत्या करने तक की पूरी कहानी लिखी हुई है। सुसाइड नोट में मोहित ने लिखा कि दो नवंबर को शादी होने के बाद से ही पत्नी, सास और आकाश ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। दो महीने पहले उसकी पत्नी अपने मायके चली गई और बुलाने के बाद भी नहीं आई। अब रुपये नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही थी। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।

