कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के कुंज विहार कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नवविवाहित पत्नी की मौत के सदमें में पति ने भी आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : युवक ने अपनी ही महिला दोस्त से किया दुष्कर्म: मुलाकात के बहाने होटल ले जाकर की दरिंदगी, बच्चों को मारने की दी थी धमकी

क्या है पूरा मामला?

मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के कुंज विहार कॉलोनी का हैं। यहां रहने वाले सिद्धार्थ कांदिल की शादी 25 अप्रैल को मुरार क्षेत्र सिंहपुर रोड निवासी मेघा उर्फ ज्योति के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था। 1 मई को ज्योति अपने मायके चली गई थी।

20 मई को ज्योति ने की थी आत्महत्या

ज्योति के मायके आने के बाद 20 मई को यह खबर सामने आई की ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से ही पति सिद्धार्थ बुरी तरह टूट गया। वह इस दर्द को सहन नहीं कर पाया और उसने भी कुंज विहार स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी के जाने के बाद गुमसुम रहता था पति

परिवार वालों के मुताबिक पत्नी की मौत के बाद वह गुमसुम रहने लगा था। वहीं पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी भी पक्ष ने एक दूसरे पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें : घर में लगी भीषण आग ने उजाड़ दिया परिवार: 3 मासूमों की जलकर मौत, दरवाजा बंद कर राशन लेने गई थी मां

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस भी परिजनों के बयान, कॉल डिटेल और मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर दोनों के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। पुलिस ने फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। पुलिस का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m