सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। 21 जून को भर्रा गांव के पास नेशनल हाईवे-39 किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान रघुनाथ उर्फ सरजू खेरवार के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जांच में मामला अंधे कत्ल का लग रहा था, लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच ने चौंकाने वाला सच सामने ला दिया।
READ MORE: पहले मर्डर… फिर आरोपी की मौत! जेल में आधी रात ऐसा क्या हुआ कि थम गई छोटे भाई की सांसें?
पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी रामकली खेरवार का माड़ा थाना क्षेत्र के मलगा गांव निवासी नीरज कुमार साह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी और मृतक उनके संबंधों में बाधा बन रहा था और पति पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। इसी कारण पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत 19 जून को जब मृतक बारात के लिए निकला तब महिला ने इसकी जानकारी अपने प्रेमी को दी, जिसके बाद महिला के आशिक ने मृतक को शराब पिलाने के बहाने नेशनल हाईवे-39 के किनारे सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां नीरज कुमार साह और उसके साथी सूरज सिंह गोंड ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया और आरोपी फरार हो गए।
READ MORE: नाबालिग की तस्वीर से गंदी साजिश: अश्लील कंटेंट वायरल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, फोटो लीक करने वाली बीएलओ पर भी कार्रवाई
जांच के दौरान मृतक की पत्नी के बार-बार बदलते बयानों से पुलिस को शक हुआ। साइबर सेल और चितरंगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी रामकली खेरवार, प्रेमी नीरज कुमार साह और उसके साथी सूरज सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सनसनी फैल गई है और एक बार फिर अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या का मामला चर्चा का विषय बन गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक नहीं इस पूरे हत्याकांड के खुलासे में शामिल पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत करने का भी घोषणा की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

