संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हैवान पति ने सुनसान इलाके में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिर अपने दो साल के बेटे को जंगल में छोड़ दिया। मामला उजागर होने पर 12 थानों की पुलिस हरकत में आई और बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर एजुकेशन हब के रूप में नई पहचान गढ़ने की ओर अग्रसर, CM डॉ मोहन ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
दरअसल, रायसेन जिले के बेगमगंज के गांव हीमोतिया में रहने वाले राजेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी ज्योति पर उसके चरित्र को लेकर शक करता था। 2 दिन पहले वह मोबाइल लेने के लिए कहकर करते निकला था। अपनी पत्नी ज्योति और 2 साल के बेटे को भी साथ लेकर बाइक से रवाना हुआ, लेकिन बेगमगंज की और न जाकर वह विदिशा जिले का हैदरगढ़ थाने की ओर आ गया। इसी दौरान जंगल में गुजरते वक्त सुनसान इलाका पाकर उसने पत्नी के सिर में पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: Elections Result के बाद शिवराज ने बांटी झालमुड़ी: कैलाश विजयवर्गीय हुए भावुक, मंत्री इंदर सिंह बोले- चुनाव आयोग ने निष्ठा के साथ…
आरोपी यहां नहीं रुका उसने अपने साथ आए अपने ही 2 साल के मासूम बेटे को भी जंगल में छोड़ दिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रात में ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली, जब आरोपी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे जंगल में छोड़ा है। यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए और उन्होंने रात से ही उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान में पुलिस में रायसेन पुलिस की भी मदद ली।
यह भी पढ़ें: खर्च रिपोर्ट छुपाना पड़ा भारी! 28 उम्मीदवारों पर 2 साल का लगा प्रतिबंध, राज्य निर्वाचन आयोग की सख्ती
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि बेगमगंज से लेकर विदिशा के हैदरगढ़ क्षेत्र में कई किलोमीटर के दायरे में उस मासूम बच्चे की तलाश में पुलिस जुटी रही। करीब दोनों जिलों के 12 स्थान की पुलिस रात भर सर्चिंग अभियान चला रही थी। सुबह के समय बच्चों को सुरक्षित खोजा गया। पुलिस को इस बात का डर था कि रात के समय सुनसान जंगल में बच्चों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी ना हो जाए।

