सिद्धार्थ शरद, वैशाली। जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही शिक्षिका पत्नी पर उसे धोखा देकर किसी अन्य शिक्षक के साथ अवैध संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरा मामला हाजीपुर के लिछवी नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां महिला के पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।
पति को तलाक भी नहीं दे रही महिला
पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दई गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महिला शिक्षिका और उसके प्रेमी को अपने साथ थाने लेकर पहुंची। थाने पर जाने के बाद पता चला कि महिला और उसके पति का पिछले 1 साल से कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। हालांकि दोनों में अभी तक तलाक नहीं हुआ है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे तलाक भी नहीं दे रही है और बिना तलाक दिए ही वह किसी दूसरे मर्द के साथ रह रही है।
पति ने पढ़ा-लिखाकर बनाया शिक्षिका
पीड़ित पति अमन कुमार ने बताया कि, मेरा 10 साल का एक बेटा भी है। बेटे के साथ भी उसकी पत्नी शिक्षिका गुंजन कुमारी बहुत बुरा बर्ताव करती है, जिससे बेटा भी उनके पास नहीं रहना चाहता है। कहा जा रहा है कि अमन कुमार पेसे एक फोटोग्राफर थे, तब उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखा कर शिक्षिका बनावाया। शिक्षिका बनने के बाद गुंजन कुमारी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और पति को तंग करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें- कैसे बदलेगा बिहार का भविष्य? स्कूल में पीने का पानी तक नहीं मौजूद, सड़क पार कर प्यास बुझाने को मजबूर छात्र

