ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध से विश्व में पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच पीएम मोदी ने सोमवार को लोगों से सोच समझकर पेट्रोल- डीजल का इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही उन्होंने सोना खरीदने से भी परहेज करने को कहा। उनकी इस अपील के बाद देश के भीतर एक हड़बड़ाहट लोगों में देखी गई। जगह-जगह पेट्रोल पम्पों पर भारी भीड़ देखने को मिलने लगी। ऐसे में सर्कार ने साफ कहा है कि देश के भीतर संसाधनों की कोई कमी नहीं है। पीएम की अपील अच्छी भावना के साथ की गई थी। इस बीच ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला और जरूरी वस्तुओं की घरेलू उपलब्धता की समीक्षा को लेकर आज मंत्रियों के समूह (IGoM) की पांचवीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देश में आवश्यक वस्तुओं और ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित जोखिमों का आकलन किया गया।

सरकार कर रही सराहनीय काम

इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय काम कर रही है।’ राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं लोगों से शांत रहने और किसी भी तरह की घबराहट से बचने का आग्रह करता हूं, क्योंकि सरकार आपूर्ति श्रृंखलाओं में कमी या रुकावटों को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है।’

मुश्किल वैश्विक दौर में पीएम मोदी का संदेश

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘वैश्विक रुकावटों और चुनौतियों का सामना करने में देश की मदद के लिए लोगों की सामूहिक भागीदारी की पीएम मोदी ने अपील की है। ये आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। यह एक मुश्किल वैश्विक दौर में संरक्षण के बारे में पीएम मोदी का एक व्यापक संदेश है।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m