तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने BJP से इस्तीफा देने के बाद अपनी एक नई पार्टी का गठन किया-‘इधु नम्मा इयक्कम’. 10 घंटे में 10 लाख से अधिक लोग उनकी इस पार्टी से जुड़ गए. अब इसको लेकर तमिलनाडु की सियासी जमीन पर हलचल देखने को मिल रहा है. तमिलनाडु की सत्तारूढ़ टीवीके के. अन्नामलाई की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है. TVK ने ‘इधु नम्मा इयक्कम’ की लोकप्रियता को खारिज करते हुए इसे महज एक और पुरानी पहल बताया है. 

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री केजी अरुणराज ने भी 10 घंटे में 10 लाख से अधिक लोग जुड़ने की बात पर तंज कसा है. के. अन्नामलाई की इस्तीफे के बाद तमिलनाडु में भाजपा नेताओं का बड़े पैमाने पर दल-बदल शुरू हो गया है.

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री केजी अरुणराज ने अन्नामलाई पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अन्नामलाई भाजपा की एक पुरानी फिल्म है जिसे दोबारा रिलीज़ किया गया है लेकिन लोग हर री-रिलीज़ फिल्म नहीं देखते है.

आपको याद दिला दे कि अन्नामलाई की नई पार्टी के लॉन्च होने के 10 घंटे के अंदर ही 10 लाख से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई 2020 में बीजेपी में शामिल हुए और मात्र 37 साल की उम्र में राज्य इकाई के प्रमुख बने.

के. अन्नामलाई ने बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रतिक्रिया में कहा कि वह दूर से हाथ हिलाने वाली राजनीति नहीं करेंगे. अन्नामलाई के इस बयान को सीएम विजय थलापति के ऊपर तंज माना जा रहा है. तमिलनाडु में टीवीके की जीत और बीजेपी में साइडलाइन किए जाने के बाद अन्नामलाई ने इस्तीफा दिया था.

अन्नामलाई ने इधु नम्मा इयक्कम’ को लेकर कहा कि आज तमिलनाडु को एक नई पार्टी की जरूरत है. लोग टूथपेस्ट या चावल जैसी साधारण चीजें भी खरीदते हैं, तो वे खरीदने से पहले क्वालिटी चेक करते हैं. हमारा इरादा आम आदमी के लिए राजनीति करने का है

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m