अमेरिका में शनिवार को एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग की घटना में कई लोग घायल हो गए. फेस्टिवल के पास हुई फायरिंग में आठ लोग घायल होने की सूचना है. इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हालांकि हमलावर अबतक पुलिस के हाथ नहीं आया है. इस घटना में शामिल एक या एक से अधिक संदिग्धों की पुलिस तलाश कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि फेस्टिवल के स्थान के आसपास मौजूद कई लोगों को गोली मारी गई.
टोलेडो पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास गोली चलने की सूचना मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि कई लोग गोली लगने से घायल है.
अमेरिका के टोलेडो शहर में शनिवार को एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई. ओहियो के टोलेडो शहर में आयोजित ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास हुई फायरिंग में आठ लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय मीडिया ‘WTOL 11’ को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आठ लोगों को गोली लगी है. सभी घायल खतरें से बाहर है.
एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ पास के आर्बोरेटम में लाइव म्यूजिक सुन रहे थे, तभी अचानक कई गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दी. प्रत्यक्षदर्शी ने आगे कहा कि उसने पांच घायलों को देखा, जिन्हें गोली लगी थी। एक हथियार भी पड़ा था, जिसे किसी ने फेंक दिया था.
टोलेडो पुलिस ने कहा कि गोलीबारी ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास हुई है. ये शहर के एक ऐतिहासिक जिले में लाइव म्यूजिक और होम टूर का सालाना आयोजन है.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में गोली चलने की आवाजों के बीच लोगों को भागते और चीखते हुए देखा जा सकता है. टोलेडो के मेयर ने जानकारी देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में आयोजित होने वाले फेस्टिवल परिवारों के लिए सुरक्षित स्थान होने चाहिए, जहां लोग बिना किसी डर के समय बिता सकें.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

