मनेंद्र पटेल, दुर्ग। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित स्टेशन चौक पर एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से नकली गुटखा बनाने की 2 मशीनें और 30 बोरा अवैध गुटखा जब्त किया है।
यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : बिश्नोई गैंग और ढेबर… इंतजाम अली… लट्ठम-लट्ठा!… फैसला ‘कोमा’ में… सरकारी ढांचा !… – आशीष तिवारी
जानकारी के अनुसार, तीन गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीम ने फैक्ट्री पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मिले मशीन और सामग्री को जब्त कर रायपुर के लिए रवाना हो गई। कुम्हारी के अलावा नगपुरा क्षेत्र में भी जीएसटी की टीम ने इसी तरह फैक्ट्री में कार्रवाई की है।

दरअसल, कुम्हारी के रजत सेल्स नामक फैक्ट्री में दो माह पहले भी जीएसटी की टीम ने नकली गुटका और अवैध कारोबार पर कार्यवाई की थी। टीम ने फैक्ट्री से सितार और अन्य ब्रांडेड गुटखा कंपनियों के पैकेट जब्त किये थे। कार्रवाई के दौरान दस्तावेज भी मिले थे।
इसके बाद लगातार नकली गुटका और जीएसटी विभाग को धोखे में रखकर अवैध कारोबार करने वालो पर सेंट्रल जीएसटी की नजर थी। इस क्रम में स्टेशन रोड स्थित इस नए स्थान पर छापेमारी की गई है। इस मामले में सेंट्रल जीएसटी की आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



