अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले के जयसिंहनगर में रेत माफिया पर शिकंजा कसने निकली राजस्व टीम को रातभर गड्ढों के पीछे छिपकर निगरानी करनी पड़ी, ताकि कार्रवाई की भनक कारोबारियों तक न पहुंचे। टीम ने सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि मालवाहक वाहन में छिपकर रेत से लदे वाहनों का इंतजार किया। सुबह करीब 4 बजे ट्रक आते ही कार्रवाई शुरू हुई। टीम को देखकर एक चालक रेत डंप कर ट्रक लेकर भाग निकला, जबकि दूसरा ट्रक पकड़ लिया गया। कार्रवाई में एक अन्य रेत से भरा वाहन भी जब्त किया गया।
सुबह करीब 4 बजे ट्रक आते ही कार्रवाई
जिले के जयसिंहनगर में रेत माफिया पर शिकंजा कसने निकली राजस्व टीम को रातभर गड्ढों के पीछे छिपकर निगरानी करनी पड़ी, तहसीलदार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी और राजस्व टीम निगरानी में जुटी रही, टीम ने सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि मालवाहक वाहन में छिपकर रेत से लदे वाहनों का इंतजार किया, सुबह करीब 4 बजे ट्रक आते ही कार्रवाई शुरू हुई।
फेसबुक की दोस्ती के बाद जर्मनी से आई महिला का टूरिस्ट वीजा खत्मः बेटी के साथ भोपाल के
अवैध कारोबारियों का सूचना तंत्र मजबूत
टीम को देखकर एक चालक रेत डंप कर ट्रक लेकर भाग निकला, जबकि दूसरा ट्रक पकड़ लिया गया। कार्रवाई में एक अन्य रेत से भरा वाहन भी जब्त किया गया। अब बड़ा सवाल है कि सरकारी वाहन देखते ही रेत परिवहन करने वालों को कार्रवाई की खबर कैसे मिल जाती है। क्या अवैध कारोबारियों का सूचना तंत्र इतना मजबूत है कि प्रशासन से पहले उन्हें कार्रवाई की भनक लग जाती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



