संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के उग्र प्रदर्शन और शिक्षिका पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। लल्लूराम डॉट काम द्वारा प्रमुखता से उठाए गए इस मुद्दे का बड़ा असर देखने को मिला है, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका बबीता कुशवाहा को स्कूल से हटा दिया है।

क्या थी पूरी घटना और कार्रवाई?

आज मिसरोद शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए थे और उन्होंने स्कूल की फिजिक्स टीचर बबीता कुशवाहा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। बच्चों ने शिक्षिका पर घर के काम कराने, लोहे की रॉड से मारपीट करने, परीक्षा के नाम पर पैसे मांगने और छात्राओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। बच्चों के इस भारी विरोध और मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद जिला शिक्षा प्रशासन हरकत में आया। डीईओ कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शिक्षिका बबीता कुशवाहा को शासकीय उमावि मिसरोद से हटा दिया गया है और उन्हें अब राज्य स्तरीय सेवा संकल्प अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासकीय स्कूल के बच्चों का फूटा गुस्साः फिजिक्स टीचर पर घरेलू काम कराने, रॉड से पीटने और

रेणुका श्रीवास्तव को मिली मिसरोद स्कूल की कमान

मिसरोद स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शासकीय उमावि बरखेड़ा में पदस्थ रेणुका श्रीवास्तव को अब मिसरोद स्कूल में शैक्षणिक कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा जारी किए गए दोनों आदेश 5 अक्टूबर से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस त्वरित कार्रवाई के बाद छात्रों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m