संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद क्षेत्र स्थित एक शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया है। ‘Gen अल्फा’ के इन बच्चों ने स्कूल की एक फिजिक्स टीचर पर तानाशाही रवैया अपनाने, बच्चों से घर के काम कराने, लोहे की रॉड से पीटने और परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली करने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों के इस अचानक सड़क पर उतरने और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारों से इलाके में सनसनी फैल गई।
लोहे की रॉड से मारती
सड़क पर प्रदर्शन कर रहे स्कूली बच्चों ने मीडिया और प्रशासन के सामने अपनी आपबीती सुनाई। बच्चों ने फिजिक्स पढ़ाने वाली टीचर बबीता मैडम पर एक के बाद एक कई गंभीर और अमानवीय आरोप लगाए। बच्चों का आरोप है कि टीचर उनसे अपने घर के काम करवाती हैं। उनसे स्कूल का भारी फर्नीचर उठवाया जाता है और घर के कांच तक साफ करवाए जाते हैं। बच्चों ने आरोप लगाया कि बात न मानने पर टीचर उन्हें डराती-धमकाती हैं और लोहे की रॉड से मारपीट करती हैं।
बागेश्वर धाम आने वाली श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपीलः धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘अकेले न आएं,
पैसे मांगने और फेल करने की धमकी: छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जब टीचर एग्जाम पेपर जांचने जाती हैं, तो वे बच्चों से पैसों की मांग करती हैं। पैसे न देने या उनके निजी काम न करने पर बच्चों को परीक्षा में फेल करने की खुली धमकी दी जाती है।
राहुल गांधी ने सीएम डॉ मोहन को लिखा पत्रः शिक्षक वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदवृद्धि की मांग,
विभागीय कार्रवाई और निलंबन की मांग
शिक्षिका के इस कथित उत्पीड़नात्मक और तानाशाही रवैये से तंग आकर आखिरकार बच्चों का सब्र जवाब दे गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला संज्ञान में आने के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया है। छात्र और उनके अभिभावक इस मामले में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ तत्काल कड़ी विभागीय कार्रवाई और निलंबन की मांग कर रहे हैं। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और छात्रों की शिकायतों की जांच में जुट गए हैं।
एनएचआरसी का बड़ा आदेशः दिवाली, नवरात्रि और छठ पूजा के दौरान फुटपाथ दुकानदारों
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

