राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में एक दिव्य दरबार के दौरान पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। वृंदावन में हाल ही में घटित एक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने चिंता जताई और सनातन पर हो रहे हमलों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने धाम आने वाली माताओं और बहनों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
क्या है बागेश्वर सरकार की अपील?
बागेश्वर सरकार ने श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं को आगाह करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संभलकर रहने की जरूरत है। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य बातें कहीं। अकेले आने से बचें: बागेश्वर धाम आने वाली माताओं-बहनों से अपील की गई है कि वे अकेली यात्रा करने से बचें। यदि आएं भी, तो पूरी सतर्कता बरतें। अनजान लोगों पर भरोसा न करें: धाम या यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और न ही उनके साथ कहीं जाएं। ज्यादा दिन रुकने से परहेज: धाम में अधिक दिनों तक ठहरने से बचने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा को लेकर स्पष्ट संदेश
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर और मुख्य हॉल की व्यवस्था व सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम प्रबंधन की है, लेकिन लगभग 5 किलोमीटर क्षेत्र में फैले पूरे इलाके में हर जगह सुरक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इसलिए भक्तों को खुद सतर्क और सजग रहना होगा।
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी केयरटेकर वरुण की लोकेशन वृंदावन में मिली,
सतर्कता ही बचाव है
बागेश्वर सरकार ने कहा कि सभी लोग समझदार बनें और न केवल खुद सतर्क रहें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सनातन पर हो रहे कुठाराघात और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हर भक्त को अपनी सुरक्षा को लेकर खुद भी पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
एनएचआरसी का बड़ा आदेशः दिवाली, नवरात्रि और छठ पूजा के दौरान फुटपाथ दुकानदारों
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

