Imran Khan Died in Jail: इस वक्त की बड़ी खबर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से आई है। जेल में बंद इमरान खान की मौत का दावा किया गया है। पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो गई है। सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत एस खान (Pakistani journalist Wajahat S Khan) ने दावा किया कि तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों को आशंका है कि इमरान अब जिंदा नहीं हैं। वहीं इमरान खान की जेल में मौत होने की अटकलों ने सनसनी मचा दी है।

इधर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI के संस्थापक इमरान खान की जेल में मौत की खबर ने पाकिस्तान की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। पत्रकार के दावे के बाद अब इमरान की सेहत और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार वजाहत सईद खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया कि तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों ने उन्हें बताया है कि उन्हें आशंका है कि इमरान खान अब जिंदा नहीं हैं। पत्रकार ने यह भी स्पष्ट किया कि इन सूत्रों ने खुद इमरान को मृत नहीं देखा है और उनका दावा प्रत्यक्ष पुष्टि पर आधारित नहीं है। इसके बावजूद उनके दावे ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की स्थिति को लेकर पहले से चल रही अटकलों को और हवा दे दी है।

पाकिस्तानी पत्रकार के दावे के बाद इमरान की

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने कहा कि पार्टी के संस्थापक इमरान खान की सेहत को लेकर लगातार आ रही “चिंताजनक खबरों” से पूरे देश में बेचैनी और घबराहट फैल रही है। पार्टी ने सरकार से मांग की कि उन्हें इमरान खान से मिलने की इजाज़त दी जाए। PTI ने बयान में कहा कि सरकार को यह याद रखना चाहिए कि इमरान खान कोई आम राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि लाखों पाकिस्तानियों के चुने हुए और लोकप्रिय राजनीतिक नेता हैं। उनकी सेहत के बारे में जनता को भरोसे में लेना सरकार की ज़िम्मेदारी है। इमरान देश की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी के नेता हैं और उनकी सेहत और सुरक्षा “लाखों पाकिस्तानियों की चिंताओं और भावनाओं से सीधे जुड़ी हुई है।

अदियाला जेल में बंद हैं इमरान खान
बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। 190 मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार मामले में अदियाला जेल में सज़ा काट रहे हैं। उन पर 9 मई, 2023 के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े एंटी-टेररिज़्म एक्ट के तहत भी मुकदमे चल रहे हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m