CBSE ने कक्षा 12वीं री-इवैल्युएशन को लेकर एक बड़ा सख्त कदम उठाते हुए कड़ा फैसला लिया है. CBSE की तरफ से 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं को डिजिटली जांचने के लिए कोएम्प्ट के OnMark पोर्टल का इस्तेमाल किया गया था. CBSE ने कहा है की अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच दोबारा जांच पूरी तरह CBSE के अपने पोर्टल पर की जाएगी. इसकी प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है. इस साल OnMark पोर्टल का इस्तेमाल करके करीब एक करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटली जांच किया गया था. अब CBSE ने उत्तर पुस्तिकाओं के विवाद के बाद री-इवैल्युएशन प्रक्रिया को सुरक्षित बनाए रखने के लिए OnMark प्लेटफॉर्म को बंद करने का फैसला लिया है.
CBSE ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर Coempt Edu Teck के OnMark प्लेटफॉर्म को री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया से हटा दिया है. CBSE बोर्ड का अब कहना है कि री-इवैल्यूएशन जैसी संवेदनशील प्रक्रिया को अपने नियंत्रण में रखना अधिक सुरक्षित होगा.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बहुत ही कड़ा और अहम फैसला लेते हुए री-इवैल्यूएशन प्रोसेस से Coempt Edu Teck के OnMark प्लेटफॉर्म को हटा दिया है. सुरक्षा संबंधी कारणों का हवाला देते हुए बोर्ड ने कहा है कि री-इवैल्यूएशन जैसी संवेदनशील प्रक्रिया को अपने नियंत्रण क्षेत्र में रखकर प्रोसेस करना अधिक सुरक्षित रहेगा. अबतक जानकारी के अनुसार इसकी प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है.
री-इवैल्यूएशन जैसी संवेदनशील प्रक्रिया को अपने नियंत्रण में लेते हुए परीक्षा संबंधी डेटा को CBSE के सीधे सर्वरों पर स्थानांतरित कर दिया गया है. 12वीं की परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्रों ने मूल्यांकन में गड़बड़ियों और तकनीकी समस्याओं की शिकायतें उठाईं थी.
हालांकि जानकारी के अनुसार अभी तक पूरी तरह से सॉफ्टवेयर को नहीं बदला गया है. CBSE की मदद के लिए IIT कानपुर और IIT मद्रास के विशेषज्ञों की चार सदस्यीय टीम इस पूरे मामले पर सहायता कर रही है.
CBSE बोर्ड के अनुसार पिछले कुछ दिनों में पोर्टल पर कई समन्वित साइबर हमले किए गए, जिनका मकसद सेवाओं को बाधित करना और अनधिकृत पहुंच हासिल करना था. बोर्ड ने आगे कहा है कि समय रहते सभी हमलों को रोक दिया गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

