US-ईरान के बीच सीजफायर प्रक्रिया लगता है की महज एक शब्द बनकर रह गया है. दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट में टकराव की शक्ल लेता दिख रहा है. समुद्र में अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर उकसावे करने को लेकर कार्रवाई के आरोप लगाए हैं. US के अनुसार ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट की ओर चार हमलावर ड्रोन भेजे थे जिसे अमेरिकी सेना ने सभी को मार गिराया है. US के अनुसार ड्रोन कारवाई के बाद ईरान के रडार ठिकानों पर जवाबी हमला किया. वर्तमान में खाड़ी क्षेत्र में तनाव बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है जबकि US-ईरान के बीच कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं.

अमेरिका ने ड्रोन गतिविधियों को शत्रुतापूर्ण कदम बताया. इसके बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया. सेना ने कहा कि ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया.

US-ईरान के बीच अभी तक के गतिविधियों से यही लग रहा है की शांति समझौता ठंडे बस्ते में है. अमेरिका और ईरान होर्मुज स्ट्रेट में ताजा संघर्ष को लेकर फिर आमने-सामने हैं और अपने-अपने दावे कर रहा है। US के अनुसार ईरानी ड्रोन से समुद्री यातायात को तत्काल खतरा था, इसलिए उन्हें रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया. जवाब में मेरिकी सेना ने गोरुक और केश्म द्वीप पर मौजूद रडार सेंटर्स को निशाना बनाया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर CENTCOM ने ताजा बयान में कहा है की अमेरिकी बलों ने चार ईरानी वन-वे अटैक ड्रोन को मार गिराया, क्योंकि वे क्षेत्रीय समुद्री यातायात के लिए खतरा थे. सेना ने यह भी कहा कि वह ईरान की किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार है और क्षेत्र में पूरी तरह सतर्क हैं.

ईरान अमेरिका की इस कारवाई से नाराज होकर कुवैत और बहरीन पर हमले शुरू कर दिए। एक दर्जन से अधिक ईरानी मिसाइलों से कुवैत और बहरीन पर हमला हुआ है. आर्मी ने अपने लोगों से बाहर नहीं निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है. ईरानी मीडिया अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार शनिवार को ईरानी बलों ने होर्मुज स्ट्रेट में कई चेतावनी फायर किए. यह कार्रवाई इलाके में अमेरिकी नौसेना के जहाजों की गतिविधियों और उनकी नई तैनाती के जवाब में की गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m