गौरव जैन, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ग्रामीण ने शराब के नशे में न सिर्फ जहरीले फन वाले सांप को अपने गले में लपेट लिया, बल्कि काफी देर तक गांव में घूमता भी रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मौका पाकर वह अचानक गायब हो गया। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं।
पढ़िए पूरी खबर
मिली जानकारी के अनुसार, भदौरा गांव निवासी संतराम भैना शराब के नशे में धुत होकर पड़ोसी के घर में घुसे एक खतरनाक सांप को पकड़ने पहुंच गया। सांप को काबू में करने के बाद उसने उसे अपने गले में फंसा लिया और गांव की गलियों में घूमने लगा। इस बीच जहरीले सांप ने उसे कई बार डस लिया।

इलाज के दौरान अस्पताल से भागा
जहर का असर होने पर संतराम की हालत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान संतराम मौका पाकर अस्पताल से भाग निकला। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन उसकी जान को लेकर बेहद चिंतित हैं और लगातार उसकी खोजबीन कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गले में सांप लपेटकर घूमते संतराम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साँप काटे जाने के बाद तत्काल चिकित्सकीय उपचार बेहद जरूरी होता है। समय पर इलाज न मिलने या इस तरह की लापरवाही करने पर जहर शरीर में फैल जाता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ग्रामीण ने शराब के नशे में न सिर्फ जहरीले फन वाले सांप को अपने गले में लपेट लिया, बल्कि काफी देर तक गांव में घूमता भी रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती… pic.twitter.com/8kOek96K6u
— Lallu Ram (@lalluram_news) August 20, 2026
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

