IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में आज आमने-सामने होंगी। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों के बाद सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। ऐसे में आज दोनों ही टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने लखनऊ में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे मैच में कैरेबियाई टीम ने जोरदार वापसी की और रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 250 रन का लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। तीसरे मैच में भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 14 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में फिर बढ़त बना ली। इसके बाद हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी।

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह पांचवां और निर्णायक टी20 मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे होगा। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

IND vs WI Head-to-Head: भारत और वेस्टइंडीज में किसका पलड़ा भारी?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 23 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है।

हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है। हालांकि, मौजूदा सीरीज में वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में बड़ा लक्ष्य हासिल कर अपनी ताकत दिखाई है। ऐसे में पांचवें मैच में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने आखिरी बार 2023/24 सीजन में T20I होस्ट किए थे, जिसमें दो गेम के अलग-अलग नतीजे रहे थे। भारत ने दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 160 रन का बचाव किया था, जबकि एक महीने बाद भारत को 212 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को रोकने के लिए दो सुपर ओवर खेलने पड़े थे। दोनों गेम में एक कॉमन बात पहली पारी में जल्दी विकेट गिरना था, जिसमें भारत ने 55/4 और 22/4 से वापसी की। पिछले दो सीजन के IPL गेम में तेज गेंदबाजों को बल्लेबाजी के लिए हालात आसान होने से पहले शॉर्ट-ऑफ-अ-गुड-लेंथ गेंदों से भी मदद मिली है। 2025 से यहां IPL के दस गेम में से सात में चेज करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है और उम्मीद है कि इस टूर में चेज करने का ट्रेंड जारी रहेगा। मैच से एक दिन पहले बारिश हुई, जिससे टीमें प्रैक्टिस नहीं कर पाईं, और शनिवार को मैच के निर्धारित समय पर 70% बारिश का अनुमान है।

एम चिन्नास्वामी टी20 रिकॉर्ड्स और आंकड़े

मैच- 10

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 4 (40.00%)

दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 5 (50.00%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 5 (50.00%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (40.00%)

बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (10.00%)

हाईएस्ट स्कोर- 212

लोएस्ट स्कोर- 127

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 194/3

एवरेज रन पर विकेट- 24.98

एवरेज रन पर ओवर- 8.14

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 148

IND vs WI 5th T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती।

नोट: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 संभावित है। अंतिम टीम की पुष्टि टॉस के समय होगी।

IND vs WI 5th T20I Live Telecast: टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक संबंधित स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

मोबाइल पर कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

जो दर्शक मोबाइल या अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच देखना चाहते हैं, वे जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H