IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच में करीब दो घंटे की देरी हुई है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं। भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद वापसी हुई है, जबकि शिवम दुबे को भी टीम में मौका मिला है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर जगह नहीं मिली है।
बारिश के कारण ओवरों में कटौती
बारिश के चलते मैच में ओवरों की संख्या घटा दी गई है। अब दोनों टीमों को 9-9 ओवर खेलने का मौका मिलेगा। मुकाबले में 2.4 ओवर का पावरप्ले होगा।
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह पांचवां और निर्णायक टी20 मैच 9:15 बजे से शुरू होगा। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, दोनों टीमों की प्लेइंग-11, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
IND vs WI Head-to-Head: भारत और वेस्टइंडीज में किसका पलड़ा भारी?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 23 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है।
हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है। हालांकि, मौजूदा सीरीज में वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में बड़ा लक्ष्य हासिल कर अपनी ताकत दिखाई है। ऐसे में पांचवें मैच में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने आखिरी बार 2023/24 सीजन में T20I होस्ट किए थे, जिसमें दो गेम के अलग-अलग नतीजे रहे थे। भारत ने दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 160 रन का बचाव किया था, जबकि एक महीने बाद भारत को 212 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को रोकने के लिए दो सुपर ओवर खेलने पड़े थे। दोनों गेम में एक कॉमन बात पहली पारी में जल्दी विकेट गिरना था, जिसमें भारत ने 55/4 और 22/4 से वापसी की। पिछले दो सीजन के IPL गेम में तेज गेंदबाजों को बल्लेबाजी के लिए हालात आसान होने से पहले शॉर्ट-ऑफ-अ-गुड-लेंथ गेंदों से भी मदद मिली है। 2025 से यहां IPL के दस गेम में से सात में चेज करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है और उम्मीद है कि इस टूर में चेज करने का ट्रेंड जारी रहेगा।
एम चिन्नास्वामी टी20 रिकॉर्ड्स और आंकड़े
मैच- 10
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 4 (40.00%)
दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 5 (50.00%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 5 (50.00%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (40.00%)
बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (10.00%)
हाईएस्ट स्कोर- 212
लोएस्ट स्कोर- 127
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 194/3
एवरेज रन पर विकेट- 24.98
एवरेज रन पर ओवर- 8.14
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 148
IND vs WI 5th T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह
IND vs WI 5th T20I Live Telecast: टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक संबंधित स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
मोबाइल पर कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
जो दर्शक मोबाइल या अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच देखना चाहते हैं, वे जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

