कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आज फिर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था। मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन यानी इंडिया ब्लॉक (India Bloc) लगातार प्रदर्शन कर रही है। यह लंच खत्म होने के बाद अब विपक्षी गठबंधन के नेता राजघाट की ओर मार्च के लिए निकल गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी सरकार लगातार जनता विरोधी कार्य कर रही है। खड़गे ने कहा कि हम राजघाट जा रहे हैं, जहां बापू से प्रार्थना करेंगे सरकार को सद्बुद्धि दें। वहीं राहुल ने सरकार पर उन्हें विरोध प्रदर्शन न करने देने का आरोप लगाया है।
राजघाट पर पहले से कई कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। भारी पुलिस बल भी तैनात है। पुलिस ने यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की है यानी 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी है।
राहुल गांधी ने कहा- 300 सांसद हमारे साथ
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे साथ 300 से ज्यादा सांसद हैं। हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं। जिन्होंने संविधान को नष्ट किया है, उन पर कार्रवाई होगी।
यह हमारे लिए ‘करो या मरो’ की लड़ाई है- केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “अराजकता कौन फैला रहा है? भाजपा, अमित शाह, मोदी और ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र में अराजकता फैला रहे हैं… हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। हम वही कर रहे हैं। यह हमारे लिए ‘करो या मरो’ की लड़ाई है… ताकि इस देश के आम लोगों और वोटरों की रक्षा की जा सके। हमारा सीधा मकसद वोटरों और आम लोगों की रक्षा करना है। हम यही कर रहे हैं। उन्हें जो करना है, करने दीजिए।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

