India Bloc MP Connaught Place Lunch Today: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आज फिर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस (Connaught Place) में लंच मीटिंग के लिए बुलाया है। हालांकि विपक्षी सांसदों के लंच से पहले कनॉट प्लेस में बवाल हो गया है। कांग्रेसियों ने मोदी समर्थक कश्मीरी युवक को पीटा (Congress workers beat Modi supporter Kashmiri youth) है। युवक का नामफहीम नजीर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी समर्थक कश्मीरी युवक को मुक्के और थप्पड़ से बेदम पिटाई की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को गाली देने के आरोप लगाते हुए कश्मीरी युवक को पीटा है।

वहीं युवक ने कहा कि मेरा नाम फहीम नजीर है। मैं कश्मीर का रहने वाला हूं और पीएम नरेंद्र मोदी का फैन हूं। ईवीएम कांग्रेस लेकर आई थी। मैं किसी पार्टी से नहीं जुड़ा हुआ हूं। मैं सिर्फ पीएम मोदी का फैन हूं। मेरी जिम्मेदारी है, मुझे देश को नेपाल और बांग्लादेश नहीं बनने देना है। इसके बाद युवक रोने लगा। उसने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तब वोट चोरी नहीं होती है।

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक लगातार प्रोटेस्ट कर रही है।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आज फिर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस (Connaught Place) में लंच मीटिंग के लिए बुलाया है। यह लंच कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में दोपहर 1:45 बजे होगा। संभावना है कि आज भी लंच के बाद इंडिया ब्लॉक के सभी सांसद जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने के लिए कूच करेंगे। कनॉट प्लेस के बिल्कुल नजदीक जंतर-मंतर है। कनॉट प्लेस से जंतर मंतर की दूरी लगभग 300 से 400 मीटर है। वहीं लंच के पहले ही कनॉट प्लेस में बवाल बहो गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी समर्थक कश्मीरी युवक को पीट दिया।

राहुल गांधी पर दो दिन में 2 एफआईआर दर्ज

वहीं एक दिन पहले 7 अक्टूबर को भी मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था। हालांकि लंच के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने पहुंच गए थे। इस दौरान कांग्रेस प्रोटेस्टरों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर झुमाझटकी हुई थी।  जंतर-मंतर प्रोटेस्ट (Jantar Mantar protest) के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट और बदसलूकी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीन FIR दर्ज हुई हैं। इससे पहले, 6 अक्टूबर को मार्च के दौरान आकाशवाणी बिल्डिंग में घुसने के मामले में FIR दर्ज हुई थी।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m