India Bloc Protest March Against Gyanesh Kumar & SIR: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है।  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। ज्ञानेश और SIR के खिलाफ इंडिया ब्लॉक आज हल्लाबोल प्रदर्शन करने जा रही है। INDIA ब्लॉक में शामिव सभी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकालेगी। मार्च सुबह 11 बजे से शुरू होगी। विपक्षी पार्टियों के इस मार्च में राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस मार्च के बहाने विपक्षी पार्टियां अपनी एकता की भी सत्ता पक्ष को दिखाने की कोशिश करेगी। विपक्ष ने इस मार्च में 140 से ज्यादा सांसदों के शामिल होने का दावा किया है।

इधर दिल्ली में होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस को एक्टिव मोड पर रखा गया है। मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था के मद्देनजर 3000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

सभी सांसद सुबह 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर जुटेंगे और इसके बाद 11 बजे मार्च शुरू करेंगे। करीब 19 विपक्षी दलों के नेता आज दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव करेंगे और ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकालेंगे। बताया जा रहा है कि सभी लोग संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक करीब 3 किमी पैदल जाएंगे। मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता और सांसद शामिल होंगे।

कौन-कौन सी पार्टियां होंगी शामिल

राष्ट्रीय और प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां: कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, NCP – शरद चंद्र पवार (NCP – SP), शिवसेना – उद्धव बालासाहेब ठाकरे, राष्ट्रीय जनता दल

वामपंथी पार्टियां: सीपीआई – एम (CPM), सीपीआई (CPI), सीपीआई – एमएल (CPI-ML), आरएसपी (RSP), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB)

जम्मू-कश्मीर की पार्टियां: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP)

अन्य क्षेत्रीय व सहयोगी पार्टियां: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), केरल कांग्रेस – एम (KC – M), केरल कांग्रेस – जे (KC – J), एमडीएमके (MDMK), वीसीके (VCK)

दिल्ली पुलिस एक्टिव मोड में

इधर विपक्ष के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले निर्वाचन सदन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान भारी संख्या में तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मार्च के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक- मुख्य डाक घर, विंडसर प्लेस- मुख्य डाक घर, अशोक रोड, जंतर-मंतर रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। संसद भवन, पार्लियामेंट स्ट्रीट गोलचक्कर के पास और निर्वाचन सदन, आदि अहम जगहों पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। इन जगहों पर 3000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुरुषों की 27 कंपनियां और महिलाओं की 4 कंपनियां तैनात की गई हैं।

AAP-DMK ने किया किनारा

वहीं विपक्ष के इस प्रदर्शन से आम आदमी पार्टी यानी आप ने दूरी बना ली है। पार्टी का कहना है कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है। लिहाजा SIR को लेकर हो रहे INDIA गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होगी। AAP के साथ ही DMK भी मार्च में शामिल नहीं होगी।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m