India Block Jantar Mantar Protest LIVE: मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) को हटाने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक आज फिर प्रदर्शन करने के लिए रवाना हो गई है। सागर रत्ना रेस्टोरेंट (Sagar Ratna Restaurant) में लंच के बाद राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) समेत लंच में मौजूद सभी विपक्षी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। जंतर-मंतर रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा। वहीं राहुल के प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस और आरएएफ एक्शन मोड में आ गई है।
राहुल ने कहा- कल हम चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। दिल्ली पुलिस ने हमें रोका और कहा कि आप यहां पर प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमने तय किया है कि हम जंतर-मंतर जाएंगे। ज्ञानेश कुमार इस देश के लेजिटिमेट CEC नहीं हैं। मैं आपको बता रहा हूं, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। मेरे ऊपर अभी 45 FIR हैं, मैं चाहता हूं कि 100 FIR हों।
वहीं खरगे ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर हम पूरे देश में जाएंगे। हम पूरा देश को बताना चाहते हैं की आपका हक जा रहा है। हम इसके लिए लड़ते रहेंगे। हम डरने वाले हैं। हम सभी दल साथ हैं। जबकि कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, वे हजारों FIR दर्ज कर लें। हमें गर्व है कि हम देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। दरअसल 6 अक्टूबर को आकाशवाणी भवन में प्रदर्शन करने पर राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
बता दें कि ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था। जनपथ पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों ने करीब 1:30 घंटा लंच किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था। विपक्ष के एक दिन के प्रदर्शन और राहुल गांधी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी।
एक दिन पहले आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था
एक दिन पहले 6 अक्टूबर इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी दफ्त के पास बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया था। सके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में घुस गए थे। दोनों आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। हालांकि परिसर में जबरन घुसने पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

