India Football Team Squad: भारतीय फुटबॉल टीम के लिए सितंबर-अक्टूबर का आगामी इंटरनेशनल विंडो बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। मुख्य कोच खालिद जमील ने पनामा, ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ होने वाले तीन अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों के लिए 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव

भारतीय टीम को आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट खेलने हैं और ऐसे में दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ ये मुकाबले खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे। खासकर ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ मुकाबले उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होंगे।

खालिद जमील ने युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया है और इन मुकाबलों के जरिए वह टीम की मौजूदा ताकत के साथ-साथ उन क्षेत्रों को भी समझना चाहेंगे, जिनमें अभी सुधार की जरूरत है।

भारत की 26 सदस्यीय टीम

गोलकीपर: एल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल, सोम कुमार।

डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, हमिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रमवीर, रिकी मीतेई हाओबाम।

मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियन, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकार्टन निक्सन, मोहम्मद सनान, रिकी शाबोंग, सहल अब्दुल समद।

फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंडिका, इरफान याडवाड, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह।

14 सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा नेशनल कैंप

भारतीय टीम का नेशनल कैंप 14 सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 26 सितंबर को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में पनामा के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम कोलकाता पहुंचेगी, जहां 3 अक्टूबर को पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील और 6 अक्टूबर को दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे। ये तीनों विरोधी टीमें इस साल आयोजित हुए FIFA विश्व कप में हिस्सा ले चुकी हैं।

तीनों मुकाबलों का शेड्यूल

26 सितंबर: भारत बनाम पनामा
स्थान: श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु

3 अक्टूबर: भारत बनाम ब्राजील
स्थान: विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता

6 अक्टूबर: भारत बनाम उरुग्वे
स्थान: विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H