India GDP Growth Rate: भारत के विकास को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जीडीपी ग्रोथ में भारत का ‘भौकाल’ जारी है। पहली तिमाही में भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% रही। ईरान युद्ध और ट्रंप की टैरिफ भी भारत की विकास की रफ्तार को नहीं रोक सके। तमाम ग्लोबल टेंशनों के बाद भी ये तेज रफ्तार से भाग रही है। खास बात ये है कि ये आंकड़े रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (7%) के अनुमानों से काफी बेहतर है। बैंकिंग/फाइनेंस, रियल एस्टेट, आईटी और अन्य बिजनेस सर्विसेज सेक्टर में 10% से ज्यादा की बढ़त रही। इससे महंगाई का असर GDP ग्रोथ पर नहीं पड़ा।
मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम (MoSPI) की रिपोर्ट के मुताबिक India GDP Growth Data पर नजर डालें, तो इकोनॉमी में 7.8% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, FY2026-27 की पहली तिमाही में भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई है। जबकि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी में 10.3% का इजाफा हुआ है।

खास बात ये है कि India GDP Growth का ये आंकड़ा ऐसे चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल में आया है, जबकि सप्लाई चेन से लेकर तेल-गैस संकट चरम पर रहा। मतलब साफ है टैरिफ का खौफ हो या, अन्य भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा की बढ़ती कीमतें हों या वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितता, हर माहौल में देश की जीडीपी की रफ्तार तेज रही। रिपोर्ट के मुताबिक महंगाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद बाजार में ग्राहकों की मांग कम नहीं हुई है। ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है। पहली तिमाही में रियल जीवीए ग्रोथ 8.2% रही, जो पिछले साल 7.1% थी। वहीं, नॉमिनल जीवीए ग्रोथ 11.5% दर्ज की गई है। नॉमिनल जीडीपी भी 8.1% से बढ़कर 10.3% हो गई है।

कृषि और माइनिंग ने निराश किया
हालांकि रिपोर्ट में कुछ बुनियादी सेक्टर्स ने निराश भी किया है। पहली तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर पिछले साल के 4.4% से घटकर 3.6% पर आ गई है। माइनिंग सेक्टर का हाल सबसे ज्यादा खराब रहा। पिछले साल माइनिंग में 12.4% की तेजी थी, लेकिन इस बार ये 2.4% सिकुड़ गया है।
पुराने आंकड़े भी हुए अपडेट
मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2022- 23, 2023- 24 और 2024- 25 के वार्षिक आंकड़ों को भी अपडेट किया है। इसके लिए नए डाटा और अलग-अलग सरकारी स्रोतों से मिले आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही से 2025-26 की चौथी तिमाही तक के GDP आंकड़ों को भी अपडेट किया गया है। वित्त वर्ष 2025- 26 के प्रोविजनल GDP आंकड़ों में भी नए डाटा को शामिल किया गया है।
आगे आने वाली तिमाहियों में ग्रोथ रफ्तार का अनुमान
- दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर): 6.4%
- तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर): 6.5%
- चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2027): 6.8%
- अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2027): 7.3%
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


