Bengaluru Street Vendor TS Ningamma: पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में बेंगलुरु की स्ट्रीट वेंडर टीएस निंगम्मा की सफलता की कहानी साझा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात के 137वें कार्यक्रम में बेंगलुरु की रस्ट्रीट वेंडर टीएस निंगम्मा की कहानी सुनाई थी। उन्होंने उदाहरण के रूप में टीएस निंगम्मा को पेश किया था कि कैसे सरकारी सहायता महिलाओं की आजीविका को मजबूत कर रही है। हालांकि अब कहानी में ट्वीस्ट आ गया है। बेंगुलुरु की रस्ट्रीट वेंडर टीएस निंगम्मा बेरोजगार होने की कगार पर पहुंच गई हैं। जीबीए (Greater Bengaluru Authority) ने टीएस निंगम्मा को ठेला हटाने की चेतावनी दी है।

मूल रूप से हसन जिले की रहने वाली निंगम्मा बेंगलुरु में मगदी रोड पर होसाहल्ली मेट्रो स्टेशन के पास एक छोटा सा ठेला लगाती हैं। निंगम्मा को जीबीए (Greater Bengaluru Authority) के अधिकारी मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर से उनको ठेला हटाने की चेतावनी दी है।

निंगम्मा और उनके पति ने इडली, डोसा और सांभर बेचने का एक छोटा सा व्यवसाय शुरू किया था। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिली सहायता से उन्हें अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने, थोक में सामग्री खरीदने और मेनू में नए व्यंजन जोड़ने में मदद मिली। ग्राहकों और आय में वृद्धि से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि अब उनको इस बात की चिंता सता रही है कि ठेला हटाने के बाद वो अपना जीवन यापन कैसे करेंगी।

पीएम मोदी ने की थी तारीफ

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बताया कि निंगम्मा अब अपने व्यवसाय से होने वाली आय से अपने तीन बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि यह कहानी दर्शाती है कि कैसे एक महिला के उद्यम की वृद्धि पूरे परिवार पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में लगभग 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने बताया था कि देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m