Benjamin Netanyahu thanks PM Modi: अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच भारत-इजराइल अपने रिश्ते (India-Israel relations) को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत की। इसके बाद नेतन्याहू ने पीएम मोदी को थैंक्यू कहते हुए जरायल व भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
बेंजामिन नेतन्याहू ने चार दिन के अंदर दूसरी बार पीएम मोदी की तारीफ की है। इससे पहले 4 अगस्त 2026 को इजराइली प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी। इजराइली पीएम ने कहा था कि हम भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) को अपना जिगरी दोस्त बताया था।
अब एक बार फिर बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को कॉल कर बात की। पीएम मोदी ने गुरुवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मुझे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- मुझे इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फ़ोन आया। हमने भारत और इज़राइल के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के अलग-अलग पहलुओं पर हुई प्रोग्रेस का रिव्यू किया, जो लगातार मज़बूत और डेवलप हो रही है। हमने वेस्ट एशिया के मौजूदा हालात पर भी अपने विचार शेयर किए।
प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लिखा- धन्यवाद, मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। हम सब मिलकर इज़राइल और भारत के बीच के रिश्ते को और मज़बूत करते रहेंगे।
पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की। साथ ही दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल में हुए घटनाक्रमों पर बातचीत की। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


