Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीर है। मुज्तबा खामेनेई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इजराइली मीडिया (Israeli media) ने ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत गंभीर होने का दावा करते हुए कहा कि कभी भी मौत की खबर आ सकती है। हालांकि इस मामले में ईरान सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

बता दें कि अमेरिका-इजराइल हमले में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) की मौत हो गई थी। वहीं मोजतबा खामेनेई के बेटे और वर्तमान सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिता की मौत के बाद से मुज्तबा खामेनेई दुनिया के सामने नहीं आए हैं। सुप्रीम लीडर बनने के बाद से उनका सिर्फ लिखित बयान सामने आ रहा है।

वहीं अब इजराइली मीडिया ने अंदरूनी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि मुज्तबा खामेनेई की हालत बेहद नाजुक है। इजराइली समाचार आउटलेट चैनल 14 ने इरान के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि मुज्तबा खामेनेई की स्थिति बेहद गंभीर है। इस रिपोर्ट में ईरानी स्वतंत्र मीडिया प्लेटफॉर्म इरानवायर का भी हवाला दिया गया है, जिसने इरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के प्रशासन से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा किया था। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

पिता की मौक के बाद नजर नहीं आए खामेनेई

बता दें कि 28 फरवरी 2026 को संयुक्त अमेरिका-इजराइल सैन्य हमलों में अपने पिता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद मुज्तबा खामेनेई ने ईरान के सुप्रीम लीडर का पद संभाला था। पद संभालने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। उन्होंने सिर्फ लिखित बयानों के जरिए से ही संवाद किया है। रिपोर्टों के मुताबिक सैन्य हमलों में मुज्तबा खामेनेई घायल हो गए थे। उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं थी और उनका चेहरा पूरी तरह से बिगड़ गया था। इसकी वजह से उन्हें छिपकर रहना पड़ा। इसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर उन्हें गुप्त स्थान पर रखा गया।

ट्रंप ने भी किया था बड़ा दावा

जुलाई में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फाक्स न्यूज में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कि ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने यह दावा भी किया था कि सैन्य अभियान के बाद मोज्तबा 90% खत्म हो गए थे और काम करने में असमर्थ हैं।

ईरान की तरफ से नहीं आया कोई बयान

हालांकि ईरानी अधिकारियों ने पहले मोज्तबा खामेनेई की चोटों को गंभीर होने से इनकार किया था। उनका कहना रहा है कि मुज्तबा देश के रणनीतिक और प्रशासनिक फैसलों का नेतृत्व कर रहे हैं। मौजूदा अस्पताल में भर्ती होने और गंभीर हालत संबंधी दावों पर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m