Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (7 अगस्त 2026) की खबरों में NTA एक्सपर्ट्स ने NEET Paper Leak किया; राहुल गांधी का दावा- E20 से गाड़ियां हो रही खराब; डाबर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत; ‘बोफोर्स घोटाले’ का अंतिम चैप्टर भी क्लोज प्रमुख रहा।

1. NTA एक्सपर्ट्स ने NEET Paper Leak किया
नीट पेपर लीक पर सीबीआई (CBI) ने बड़ा खुलासा किया है। नीट परीक्षा कराने वला एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के एक्सपर्ट्स ने ही NEET-UG Exam Paper लीक कराया था। सीबीआई की चार्जशीट में कई सनसनखेज खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के खुलासे ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 10 अगस्त को संज्ञान लेगी।

2. राहुल गांधी का दावा- E20 से गाड़ियां हो रही खराब
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा कर E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। करीब 53 सेकेंड के वीडियो में राहुल गांधी कार की पेट्रोल टंकी खोलकर कहते हैं, “नॉर्मली हम कहते हैं कि दाल में काला है, लेकिन यहां पूरी दाल ही काली है।” उन्होंने आरोप लगाया कि E20 ईंधन की वजह से लोगों की कारें और स्कूटर खराब हो रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

3. डाबर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत
पिछले दिनों FSSAI ने डाबर इंडिया को “100% प्योर”, “100% नेचुरल” और “100% ऑर्गेनिक” जैसे क्लेम करने वाले कई फूड प्रोडक्ट्स की सेल रोकने का निर्देश दिया था. इस फैसले के खिलाफ डाबर ने हाई कोर्ट में अपील की. जिसपर सुनवाई करते हुए जस्टिस अमित महाजन ने FSSAI के 3 अगस्त के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है और सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

4. ‘बोफोर्स घोटाले’ का अंतिम चैप्टर भी क्लोज
भारतीय राजनीति इतिहास सबसे चर्चित घोटालों में एक बोफोर्स घोटाला केस अब हमेशा के लिए बंद हो गया है। 4 दशक यानी 40 साल पुराने केस की आखिरी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। इसी के साथ ही बोफोर्स घोटाले’ का अंतिम चैप्टर भी क्लोज हो गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी के सामने बड़ी डिमांड रखीः पेपर लीक पर सफल प्रदर्शन और मोदी सरकार को अपनी मांगों के सामने झुकाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी इस वक्त पूरे जोश में है। जंतर मंतर पर सफल प्रोटेस्ट के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी अपने भविष्य के रोल को लेकर समर्थकों के साथ रूपरेखा तैयार करने में लग गई है। अभिजीत दीपके के घर जेपी की कोर टीम की बैठक हुई। मीटिंग में उन्होंने आगे कैसे काम करना है इस पर प्लान किया। वहीं बैठक के बाद अभिजीत दीपके ने फिर से पीए मोदी के सामने बड़ी डिमांड रखी। दीपके ने पीएम मोदी से 15 अगस्त की स्पीच में जेन जी और यूथ के बारे में बात करें। (पूरी खबर पढ़े)
सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को फटकार लगाईः विवादित फेसबुक पोस्ट से जुड़े मामले में महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। अपने ऊपर अंडे फेंके जाने का डर जताते हुए मामले में व्यक्तिगत पेशी में छूट मांग रही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनीति में होकर आप अंडों से डरती हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने तो सीने पर गोलियां खाईं थी। इसके बाद जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने मोइत्रा की उस चिंता को सिरे से खारिज कर दिया। (पूरी खबर पढ़े)
संपन्न SC-ST परिवारों को भी आरक्षण का लाभ देने का मामलाः सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर मांग उठाई गई थी कि, संपन्न SC-ST परिवारों को आरक्षण का लाभ न मिले। इन याचिकाओं का विरोध करते हुए केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर कहा है कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर का सिद्धांत लागू नहीं होता। केंद्र ने कहा कि याचिकाओं में संविधान के तहत किसी मौलिक अधिकार के उल्लंघन का जिक्र नहीं है। साथ ही, मौजूदा कानून में कहीं भी यह प्रावधान नहीं है कि क्रीमी लेयर का नियम SC-ST पर लागू होता है। सरकार के मुताबिक, यह अवधारणा सिर्फ OBC और SEBC आरक्षण से जुड़ी है। (पूरी खबर पढ़े)
सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में बीजेपी नेता मुख्य आरोपीः पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में बीजेपी नेता भी शामिल थे। ये खुलासा सीबीआई (CBI) की शार्जशीट से हुआ है। सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में सीबीआई (CBI) ने कोलकाता की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। मामले में 11 आरोपी हैं, जिसमें से 2 बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। इनमें दोनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के नाम सागर सोनकर और उनके भाई साहिब सोनकर। ये दोनों चंद्रनाथ रथ के ऑफिस में काम करते थे। इन दोनों ने ही रथ की हत्या की सुपारी उत्तर प्रदेश के शूटर्स को दिए थे। (पूरी खबर पढ़े)
CM विजय की पत्नी ने वापस ली तलाक की अर्जीः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान संगीता वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुईं और जज सुजाता को अपनी याचिका वापस लेने की जानकारी दी। करीब 15 मिनट तक पूछताछ के बाद कोर्ट ने उनकी अर्जी स्वीकार करते हुए तलाक से जुड़ा मामला समाप्त कर दिया। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


