Supreme Court On Mahua Moitra: विवादित फेसबुक पोस्ट से जुड़े मामले में महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। अपने ऊपर अंडे फेंके जाने का डर जताते हुए मामले में व्यक्तिगत पेशी में छूट मांग रही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनीति में होकर आप अंडों से डरती हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने तो सीने पर गोलियां खाईं थी। इसके बाद जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने मोइत्रा की उस चिंता को सिरे से खारिज कर दिया।
दरअसल महुआ मोइत्रा के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वो पिछली बार अपने संसदीय क्षेत्र के पुलिस स्टेशन गई थीं, तब उन पर अंडे फेंके गए थे। इसे आधार बनाते हुए महुआ मोइत्रा ने प्रत्यक्ष पेशी की मांग की थी।
सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा का पक्ष वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने रखा। उन्होंने अदालत से अपील की कि मोइत्रा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांच अधिकारी के सामने पेश होने की इजाजत दी जाए। जब अदालत ने पूछा कि, ‘वर्चुअली क्यों? इस पर महुआ के वकील ने भीड़ के हमले की आशंका जताई। उन्होंने दलील दी कि मुझे कानून के तहत अधिकार मिला हुआ है। पुलिस के नोटिस के मुताबिक, मुझे अपने ही निर्वाचन क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में पेश होना है। पिछली बार जब मैं वहां गई थी, तो अंडे फेंकने की धमकियां दी गई थीं और दूसरी बार सच में अंडे फेंके गए थे।
इसपर जस्टिस दत्ता ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आप एक सांसद हैं। राजनीति में कदम रखने के बाद क्या आप अंडों से डरती हैं? हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने तो अपने सीने पर गोलियां खाई थीं। इस तरह की याचिकाएं तो अदालत के सामने आनी ही नहीं चाहिए।
HC के फैसले के खिलाफ SC पहुंचीं मोइत्रा
बता दें कि धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े इस केस में 21 जुलाई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को अंतरिम राहत दी थी। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। हालांकि उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट ने महुआ को 14 अगस्त को जांच अधिकारी के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा था। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ महुआ मोइत्रा सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। इसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की सांसद महुआ को फटकार लगाते हुए किसी भी तरह की छूट देने से इनकार कर दिया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


