IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। अब इंग्लैंड को मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के लिए 191 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 49 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने मध्यक्रम में टीम की पारी को संभालते हुए अहम योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 43 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली।
इस मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भी अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। युवा बल्लेबाज ने निडर अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें 2 शानदार छक्के शामिल रहे। हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और वह पांचवें ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा तिलक वर्मा 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं हर्षित राणा 6, शिवम दुबे 5 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट हुए।
इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में सैम करन सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियाम डॉसन को एक-एक विकेट मिला।
अब सभी की निगाहें इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर होंगी, जिसे मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 191 रन बनाने होंगे।
भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
India vs England 2nd T20 Live Streaming: भारत में कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगर आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, तो जियोहॉटस्टार पर लॉग इन करके मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। यहां दर्शकों को हिंदी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी है।
वहीं, अगर आप इस मुकाबले का आनंद टीवी पर लाइव लेना चाहते हैं, तो मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जा रहा है। अलग-अलग चैनलों पर दर्शकों को अपनी पसंदीदा भाषा में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा। इस सीरीज के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार जियोस्टार के पास हैं, जबकि टेलीविज़न प्रसारण (Linear TV Rights) का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है।
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026 का आगामी शेड्यूल
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे, जबकि दूसरा और पांचवां टी20 शाम 7:00 बजे खेला जाएगा। सीरीज का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है—
7 जुलाई (मंगलवार): तीसरा टी20, नॉटिंघम — रात 10:00 बजे
9 जुलाई (गुरुवार): चौथा टी20, ब्रिस्टल — रात 10:00 बजे
11 जुलाई (शनिवार): पांचवां टी20, साउथेम्प्टन — शाम 7:00 बजे
टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और सूर्यांश शेडगे।
टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

