कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के डुमना एयरपोर्ट पर उस समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब इंडिगो (IndiGo) की एक नियमित उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते ऐन वक्त पर रद्द करना पड़ा। यह फ्लाइट हैदराबाद से उड़कर जबलपुर पहुंची थी और यहां से इंदौर के लिए रवाना होने वाली थी। फ्लाइट कैंसिल होने के कारण कई यात्रियों के महत्वपूर्ण काम अटक गए और उन्हें अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ा।

टेकऑफ से ठीक पहले सामने आई तकनीकी खराबी

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से उड़ान भरकर विमान अपने निर्धारित समय पर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचा था। शेड्यूल के मुताबिक, इस विमान को सुबह 9:20 बजे जबलपुर से इंदौर के लिए उड़ान भरनी थी। उड़ान भरने से ठीक पहले विमान में तकनीकी खराबी (Technical Snag) का पता चला। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इंजीनियरों की जांच के बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई और प्रबंधन को फ्लाइट रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

इंदौर में रफ्तार का कहरः सड़क हादसे में 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 3 ठेलों को रौंदकर कार चालक फरार

यात्रियों का हंगामा और फजीहत

अचानक फ्लाइट कैंसिल होने की घोषणा सुनते ही एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की। कई यात्रियों को आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़नी थी तो कई लोगों की जरूरी व्यावसायिक बैठकें थीं। इंडिगो एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ द्वारा यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी गई और वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की प्रक्रिया शुरू की गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m