हेमंत शर्मा, इंदौर। Indore House Collapse: मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ी दुर्घटना हो गई जहां एक जर्जर मकान गिर गया। हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर सरकार से लिया आशीर्वाद, गणेशोत्सव की पूजा में हुए शामिल

दरअसल, सांवेर विधानसभा में जर्जर मकान तोड़ने का काम चल रहा था। उसी दौरान मकान भरभराकर गिर गया जिससे मौके पर मौजूद लोग इसकी जद में आ गए। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Bhopal Fake Passport Scam: फर्जी पासपोर्ट मामले में STF का बड़ा खुलासा, 2 संदिग्ध हिरासत में; विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

हादसे में तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चार गंभीर घायल एमवाय अस्पताल रेफर किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक महिला मलबे में दबी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m