हेमंत शर्मा, इंदौर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इंदौर में AICTSL ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। इंदौर की इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में महिलाओं का सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरू होगी और 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। यानी लगातार 48 घंटे तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।
READ MORE: वर्चस्व की जंग में खूनी संघर्ष: करणी सेना के दो गुट आपस में भिड़े, 2 की मौत और 2 गंभीर घायल
इंदौर से आने-जाने वाली महिलाओं को इन बसों में कोई किराया नहीं देना होगा। AICTSL की इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में लागू होने वाली इस योजना से रक्षाबंधन पर बहनों को घर जाने और वापस आने में आर्थिक राहत मिलेगी। प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का पूरा लाभ उठाएं।
इन प्रमुख मार्गों पर मिलेगा लाभ
इन चार्टर्ड बसों से इंदौर से भोपाल, सागर, उज्जैन, खरगोन, धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर और ब्यावरा सहित प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर यात्रा करने वाली महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी।
आम दिनों में इन बसों से रोजाना करीब पांच से छह हजार यात्री यात्रा करते हैं। रक्षाबंधन के 48 घंटे में हजारों महिलाओं को बिना किराया चुकाए अपने भाई-बहनों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। इस पहल से खास तौर पर उन महिलाओं को राहत मिलेगी, जिन्हें त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्रा खर्च के बीच अपने मायके जाना होता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
समाचार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


