हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर के बड़वानी प्लाजा चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग के एक टैक्स असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि टैक्स असिस्टेंट चैट जीपीटी (ChatGPT) से फर्जी बिल बनाता था। पुलिस ने शातिर चोर के पास से लाखों का सामान जब्त किया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नोएडा में आयकर विभाग में कार्यरत इंजीनियर प्रतीक लिखार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन ट्रेडिंग में घाटे और कर्ज के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि चैट-जीपीटी की मदद से नामी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के फर्जी बिल तैयार करता था। फर्जी बिल दिखाकर चोरी का सामान असली बताकर बेचता था।
ये भी पढ़ें: 9 साल पुराने एक्सीडेंट केस में कोर्ट का फैसला: चालक को 2 साल की सजा, बुजुर्ग की हुई थी मौत
आरोपी के कब्जे से 21 लैपटॉप, 4 टैबलेट, 4 स्मार्टफोन और 2 स्मार्ट वॉच जब्त किया गया है। 20 जुलाई को बड़वानी प्लाजा में हुई चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। आरोपी करीब छह महीने पहले नोएडा से इंदौर आया था और हॉस्टल में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


