हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। बॉम्बे हॉस्पिटल (Bombay Hospital Indore) में काम करने वाली नर्सों को नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा 2026 देने को लेकर दिक्कतें हो रही है। यह खबर सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करते हुए छुट्टी देने का फैसला लिया है।
दरअसल, अस्पताल की कई नर्सों के परीक्षा केंद्र भोपाल समेत दूसरे शहरों में आए थे। ड्यूटी और स्टाफ व्यवस्था को लेकर नर्सों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। यह मामला सामने आने के बाद Lalluram.com ने नर्सों की चिंता और पक्ष को प्रमुखता से उठाया।
ये भी पढ़ें: बॉम्बे हॉस्पिटल की ‘तानाशाही’ ? MPESB नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर का एग्जाम देने से नर्सों को रोका, नौकरी और हॉस्टल खाली कराने की दी चेतावनी
खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और स्थिति को समझते हुए जिन नर्सों की परीक्षा है उन्हें छुट्टी देने का निर्णय किया। नर्सों ने भी भरोसे के साथ अपनी बात मीडिया तक पहुंचाई थी और पहचान गोपनीय रखने की अपील की थी। छुट्टी मिलने के बाद कई नर्सों ने खुशी जाहिर करते हुए Lalluram.com और अस्पताल प्रबंधन दोनों का धन्यवाद किया हैं।

