चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से संवेदनहीनता और जालसाजी का मामला सामने आया है। यहां शातिर ठगों ने अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही 83 वर्षीय कैंसर पीड़ित रिटायर्ड नर्स को भी नही बख्शा। आरोपियों ने संस्ता की जमीन को अपनी बताकर बुजुर्ग महिला और उनके परिवार को चूना लगाया और उनसे 26 लाख 71 हजार रुपये ऐंठ लिए। जिसके बाद अस्पताल से छुट्टी लेकर पीड़िता ने परिजनों और वकीलों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें: UP से चोर पकड़ने आई पुलिस पर हमला! कड़िया-सांसी गांव में पथराव, 2 आरक्षक लहूलुहान, 6 नामजद समेत कई पर FIR

जान-पहचान बढ़ाकर बिछाया जाल, ठगे 26 लाख से ज्यादा

पीड़िता के एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे और डॉ. रूपाली राठौर के अनुसार इस पूरे फर्जीवाड़े का शिकार बुजुर्ग महिला को उनकी बहू की जान-पहचान का फायदा उठाकर बनाया गया। आरोपी सुमित कलसेकर, दीपक कुमावत और कमलसिंह जाट ने पीड़िता को वार्ड क्रमांक 81 के दुर्गा नगर स्थित भूखंड क्रमांक 16 को अपना बताकर झांसे में लिया।

शातिरों ने पहले घर आकर नगद रुपये लिए फिर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी के नाम पर 3.50 लाख रुपये ऐंठे, जिसका वीडियो भी पीड़ित परिवार के पास मौजूद है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के जरिए 8 लाख और 13 लाख रुपये के चेक बनवाकर कुल 26,71,000 रुपये हड़प लिए।

ये भी पढ़ें: ‘फर्जी प्लास्टर’ का एक और खेल? हीरानगर के बाद अब परदेसीपुरा थाने का मामला आया सामने, 2 आरोपियों के वीडियो वायरल

फर्जी दस्तावेजों से कराई रजिस्ट्री

पैसे ऐंठने के बाद आरोपी कमलसिंह जाट ने 16 फरवरी 2026 को पीड़िता के नाम रजिस्ट्री तो कर दी लेकिन संपत्ति के मालिकाना हक के मूल दस्तावेज नहीं दिए। जब पीड़ित परिवार ने सहकारी साख संस्था के मुख्यालय पहुँचकर जांच-पड़ताल की, तो उनके होश उड़ गए। पता चला कि यह संपत्ति ‘नवदुर्गा गृह निर्माण सहकारी समिति’ की है, जो पहले ही लिक्विडेशन में जा चुकी है। इस संस्था की जमीन को बेचने का अधिकार कमलसिंह को था ही नहीं, और न ही संस्थाध्यक्ष ने कभी उसके नाम रजिस्ट्री की थी।

ये भी पढ़ें: ‘UP की छोरी, सिंगरौली का छोरा…’ चेंबर में सज रहा था ‘गुप्त विवाह’ का मंडप! फिर जो हुआ…

धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर पुलिस ने तीनों आरोपियों कमलसिंह, सुमित और दीपक के खिलाफ जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m