हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ जोन-4 के पुलिस उपायुक्त (DCP) सुनील मेहता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) आवेदन को औपचारिक मंजूरी दे दी है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उनकी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
साढ़े चार साल का कार्यकाल शेष था
प्रमोटी IPS अधिकारी सुनील मेहता (2016 बैच) का पुलिस सेवा में अभी लगभग साढ़े चार साल का कार्यकाल शेष था। उन्होंने इस वर्ष जून माह में पारिवारिक और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था। गौरतलब है कि मई 2026 में ही उन्हें इंदौर जोन-4 के DCP पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
परिवार के साथ समय बिताने की इच्छा
अपने निर्णय पर बात करते हुए IPS सुनील मेहता ने कहा कि वे अब अपना समय परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। सेवा नियमों के तहत VRS प्रभावी होने के बाद वे अगले एक वर्ष तक किसी भी व्यावसायिक या लाभ के पद को स्वीकार नहीं कर सकेंगे। सुनील मेहता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने के बाद अब इंदौर में DCP जोन-4 का महत्वपूर्ण पद रिक्त हो गया है, जिस पर जल्द ही नई नियुक्ति होने की संभावना है।
सितंबर की शुरुआत में फिर भीगेगा MP: 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


