हेमंत शर्मा, इंदौर। बहुचर्चित ‘फर्जी प्लास्टर कांड’ में पुलिस महकमे की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी से करीब एक घंटे तक गहन पूछताछ की गई है।

ये भी पढ़ें: Datia By-Election: थमेगा चुनावी शोर; BJP बोली- ‘जनता विकास के साथ’, कांग्रेस का तंज-‘अराजकता का होगा अंत’

एडिशनल DCP को सौंपी गई जांच,  20 हजार के लेन-देन का आरोप

पूरे मामले में इंदौर पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एडिशनल DCP को सौंपी गई है। बता दें कि पुलिसकर्मियों पर कोर्ट में पेशी से पहले फर्जी प्लास्टर खुलवाने के एवज में 20 हजार रुपये के लेन-देन के गंभीर आरोप लगे हैं।

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा बस हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 घायलों में MP और राजस्थान के निवासी

कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो और पूछताछ के आधार पर पड़ताल जारी है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों और जिम्मेदारों पर सख्त गाज गिरना तय माना जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m