चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर दो महिलाएं आपस में भिड़ती हुई और एक-दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वहां कुछ तमाशबीन भी खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव करता नजर नहीं आ रहा है।
पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान
वीडियो सामने आने के बाद इंदौर पुलिस हरकत में आ गई है। हालांकि, घटना की वास्तविक लोकेशन, समय और मारपीट के पीछे की असली वजह को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल थाने पर किसी भी पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
READ MORE: थाने के अंदर जब्त वाहनों के पार्ट्स बेचने का वीडियो वायरल: पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसपी ने मांगी रिपोर्ट
इस पूरे मामले पर एसीपी पराग सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।
शिकायत मिलने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि यदि इस मामले में कोई भी पक्ष थाने में शिकायत लेकर पहुंचता है, तो उसके आधार पर तुरंत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के तकनीकी पहलुओं और परिस्थितियों की जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह घटना कब और किन कारणों से हुई थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

