हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर पुलिस ने थानों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। जुलाई महीने का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। जुलाई की पुलिसिंग में लसूड़िया थाने ने बाजी मारी है। वहीं पंढरीथाना फिसड्डी रहा। 32 थानों की रैंकिंग में पंढरीनाथ सबसे नीचे रहा। अपराधियों पर कार्रवाई और पुलिसिंग के आधार पर रैंकिंग तय हुई है। वहीं अब कमजोर प्रदर्शन वाले थानों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने जुलाई महीने की पुलिसिंग का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है। यह रिपोर्ट अपराधियों पर कार्रवाई और पुलिसिंग के प्रदर्शन के आधार पर 32 थानों की रैंकिंग तय की गई है। जिसके तहत लसूड़िया थाना पहले नंबर पर रहा। बाणगंगा दूसरे और चंदन नगर तीसरे पायदान पर रहा। राजेंद्र नगर चौथे और राऊ थाना पांचवें नंबर पर रहा।
ये भी पढ़ें: इंदौर की बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त: नगर निगम से पूछा- शहर की सड़कों पर इतने गड्ढे क्यों? अगली सुनवाई में मांगा जवाब
वहीं इंदौर का पंढरीनाथ थाना फिसड्डी रहा। पुलिसिंग रैंकिंग में पंढरीनाथ थाना सबसे नीचे रहा। कमजोर प्रदर्शन वाले थानों को अब विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। बेहतर कार्यप्रणाली के लिए पुलिस जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग देंगे। इसके जरिए कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में सुधार पर जोर रहेगा। इसके साथ ही लगातार कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


