अंबाला। अंबाला के पॉश इलाके सेक्टर-9 में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक जशबीर मल्लोर के घर के बाहर खड़ी इनोवा कार चोरी हो गई।

चोरी की पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब पुलिस ने FIR दर्ज होने से पहले ही चोरी हुई कार को बरामद कर लिया।

सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही Sector 9 Police Station की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस ने शहर के अलग-अलग रूटों पर नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पुलिस की तेजी का नतीजा यह रहा कि कुछ ही घंटों के भीतर चोरी हुई इनोवा कार सकुशल बरामद कर ली गई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बताया जा रहा है कि चोर बड़ी सफाई से कार लेकर फरार हुए थे। हालांकि CCTV फुटेज की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर वाहन को ट्रेस किया गया।

पूर्व विधायक ने पुलिस की तारीफ की

कार मिलने के बाद जसबीर मल्लोर ने पुलिस टीम का आभार जताया। साथ ही उन्होंने सेक्टर-9 एसोसिएशन से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि—सेक्टर के सभी गेट बंद रखने की व्यवस्था हो,सभी CCTV कैमरे सही हालत में काम करें,स्ट्रीट लाइट्स दुरुस्त रखी जाएं,चोरों की तलाश जारी.

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस अब चोरी में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।