प्रदीप मालवीय, उज्जैन। “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” पर उज्जैन के रामघाट पर मां शिप्रा तैराक दल के नन्हें तैराकों ने शिप्रा नदी में जल योग किया। बारिश के बावजूद बच्चों ने उत्साह और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए योगासन, योग पिरामिड और विभिन्न आकृतियां बनाईं, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
उज्जैन के रामघाट स्थित शिप्रा नदी में मां शिप्रा तैराक दल ने यह अनूठा आयोजन किया। 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मां शिप्रा तैराक दल द्वारा रामघाट पर नन्हे-नन्हे तैराकों ने शिप्रा नदी में जलयोग कर अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। शहर में रामघाट पर शिप्रा नदी में तैराकी सीख रहे बच्चों ने शिप्रा की लहरों पर बैलेंस बनाकर जल योग की अनोखी प्रस्तुतियां दीं।
ये भी पढ़ें: आलेख: स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग”- डॉ. मोहन यादव
संस्था सदस्य योग दिवस पर जलयोग पिछले कई सालों से करते आ रहे है। हर साल कुछ नया करने का उद्देश्य तैराक दल का रहता है । संस्था की ओर से इस वर्ष नन्हे-नन्हे तैराकों ने जल में योग, योग पिरमिंट, अनुलोम-विलोम, ब्रिथिंग एक्सरसाइज व शिप्रा नदी में कई आकृतियां बनाई।

